नदी में कूदी महिला को सकुशल बचाने वाले नाविकों को प्रभारी निरीक्षक सरेनी श्री अनिल सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
रायबरेली।नदी में कूदी महिला को सकुशल बचाने वाले नाविकों को प्रभारी निरीक्षक सरेनी श्री अनिल सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया दिनांक 07 जून 2021 गेगासो घाट पर गंगा नदी पर बने असनी पुल से समय 10.30 बजे एक वृद्ध महिला ने गंगा नदी में आत्महत्या करने के उद्देश्य से छलांग लगा दिया । नीचे नांव के साथ मौजूद नाविकों ने जब एक महिला को नदी में कूदते देखा तो अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में उतरकर डूब रही वृद्ध महिला को सकुशल बचाकर स्थानीय पण्डा के माध्यम से तत्काल प्रभारी निरीक्षक सरेनी श्री अनिल सिंह को सूचना दी गयी । चौकी गेंगासो से पहुचें आरक्षियों ने महिला का सीएचसी सरेनी में चिकित्सीय परीक्षण कराकर स्वस्थ्य चित्त हालत में चौकी गेंगासो पर उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री श्लोक कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सरेनी श्री अनिल सिंह द्वारा नाविकों के इस कर्तव्य परायणता व नि : स्वार्थ सेवा भाव लिये थाना सरेनी पर इन्हे बुलाकर प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है । ये वही नाविक हैं जिन्होने दिनांक 03 जून 2021 को गंगा नदी में नहाते समय ग्राम कोरई थाना मलवा फतेहपुर के डूबे युवक सचिन पुत्र श्री कमल किशोर उम्र 17 वर्ष का शव 05 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद बरामद किया गया था । पुरस्कृत नाविकों का नाम पता निम्नवत है । सम्मानित किये नाविकों का नाम पता 1 ) अरविन्द कुमार पुत्र सज्जन निवासी ग्राम गेगासो थाना सरेनी जिला रायबरेली । 2 ) राजेश उर्फ देवा पुत्र स्व 0 रामलाल निवासी ग्राम गेगासो थाना सरेनी जिला रायबरेली । 3 ) शिवम पुत्र मायाराम निवासी ग्राम गेगासो थाना सरेनी जिला रायबरेली । 4 ) दयाराम पुत्र कुसमी निवासी ग्राम गेगासो थाना सरेनी जिला रायबरेली । 5 ) अनकेश पुत्र मायाराम निवासी ग्राम गेगासो थाना सरेनी जिला रायबरेली ।




