चोरी के वांछित 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार व 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। दिनांक 18.08.2025 को थाना कोतवाली नगर पर घर में चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 377/2025 धारा 305 बीएनएस तथा दिनांक 15.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किये गये थे।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर उक्त घटनाओ के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग को दौरान मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-377/2025 धारा 305 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 89/2026 धारा 305 बीएनएस में वांछित / प्रकाश में आए 04 अभियुक्तगण 1. फुरकान पुत्र मो० शमी निवासी बासनटोला तिलियाकोट थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली 2. अभिषेक उर्फ अंशू पुत्र भूरा अग्रवाल निवासी अमर नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली 3. विशाल सोनकर पुत्र रामकुमार सोनकर निवासी अमर नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली 4. तनिक उर्फ तनिष्क पुत्र गिरीश कुमार सोनी निवासी छोटी बाजार खोया मंडी थाना कोतवाली नगर रायबरेली (सुनार) को थाना क्षेत्र के रेती मोड़ के पास से चोरी के सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन (वैगनार) के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा मु0अ0सं0-377/2025 धारा 305 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 89/2026 धारा 305 बीएनएस में ही वांछित अभियुक्त महाजन रैदास उर्फ राजेश उर्फ महादेव पुत्र राजाराम निवासी तकिया मैदान पुर थाना कोतवाली नगर जिला रायबरेली को पुलिस मुठभेड़ में थाना क्षेत्र के खपरमलंग से चोरी के सामान व अवैध शस्त्र/कारतूस के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त महाजन रैदास उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-93/2026 धारा-109 बीएनएस व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




