नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मो० शकील
रायबरेली। दिनांक 03.12.2025 को थाना बछरावां पर वादी द्वारा तहरीर देकर बताया कि दिनांक 25.11.2025 को उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी आदर्श कुमार पुत्र सज्जन निवासी ग्राम मैनाहार कटरा थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या – 633/2025 धारा-137(2)/87/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या -633/2025 धारा-137(2)/87/351(3) व बढोत्तरी धारा-64(2) बीएनएस व धारा-5ल/6 पॉक्सो अधिनियम के वांछित अभियुक्त आदर्श कुमार पुत्र सज्जन निवासी ग्राम मैनाहार कटरा थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के समोधा मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




