उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 19.02.2026 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखविर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-14/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस व बढोत्तरी धारा-61(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त राजन उर्फ ननकू पुत्र स्व० हीरालाल निवासी ग्राम शेखूपुर मजरे कुरौली बुधकर थाना गदागंज रायबरेली को थाना क्षेत्र अन्तर्गत नहर पुलिया कस्बा गदागंज रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




