सरिया चोरी करने वाले 03 अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 07.09.2025 को वादी उत्कर्ष ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।पत्र देकर बताया कि वह खीरों-सेमरी मार्ग पर सेमरी ओवरब्रिज के पास ठेका लेकर पुलिया का निर्माण करवा रहे थे, जहां पर निर्माण हेतु निर्माण की काफी सामग्री रखी थी, दिनांक 02.09.2025 की रात्रि में वादी के फर्म के ही मिस्त्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां से सरिया चोरी कर ले गये है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खीरों पर मु0अ0सं0-262/2025 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 08 सितम्बर 2025 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-262/2025 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. अरविन्द कश्यप (मिस्त्री) पुत्र हरीशचन्द्र निवासी देवपुरा पोस्ट इस्लामपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. प्रदीप अवस्थी उर्फ लल्लू अवस्थी पुत्र दिनेश कुमार निवासी रामनाथ खेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव 3. मयंक बाजपेयी पुत्र छुट्टन बाजपेयी निवासी ग्राम पोखरी थाना बिहार जनपद उन्नाव को चोरी की सरिया के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम चार लोग (1. अरविन्द 2. प्रदीप 3. मयंक उपरोक्त 4. रिंकू पुत्र राधेश्याम कुशवाहा निवासी ग्राम पोखरी थाना बिहार जनपद उन्नाव) ने मिलकर दिनांक 02.09.2025 को थाना खीरों क्षेत्र अन्तर्गत सेमरी ओवरब्रिज गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर से सरिया चोरी की थी, जिसे खेतों में छिपा दिया था। आज हम लोग सरिया बेचने जा रहे थे कि आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।




