
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। दिनांक 10.12.2025 को थाना भदोखर पर एक नाबालिग लड़की के अचानक घर से गायब होने की सूचना प्राप्त हुई तथा एक इंस्टाग्राम अकांउट से परिजनों को धमकी भरा मैसेज भेजा गया कि तुम्हारी बेटी हमारे पास है जिसको मारकर नदी में फेंक देंगे। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना भदोखर पर मुकदमा संख्या -547/2025 धारा-140(1) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की तो ज्ञात हुआ कि साहिल मौर्या पुत्र विश्वनाथ मौर्या निवासी कांजीहा थाना सलोन जनपद रायबरेली ने अपने साथी विकास कुमार पुत्र कृपाशंकर निवासी मिल्कीयान पश्चिम थाना सलोन जनपद रायबरेली के साथ मिलकर पीडिता का अपहरण किया है। पुलिस द्वारा पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है तथा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-547/2025 धारा-140 (1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. साहिल मौर्या पुत्र विश्वनाथ मौर्या निवासी कांजीहा थाना सलोन जनपद रायबरेली 2. विकास कुमार पुत्र कृपाशंकर निवासी मिल्कीयान पश्चिम थाना सलोन जनपद रायबरेली को थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




