उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
गैंगस्टर अधिनियम का वांछित व 15,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2025 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के वांछित 15,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त टिंक उर्फ शिवनरायन पुत्र ननकऊ निवासी शीशामऊ मछली बाजार थाना बजरिया कानपुर नगर हाल पता-गनेशपुर थाना खीरों जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के डोमापुर नहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना गुरुबक्शगंज पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।



