
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शक्ला
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-421/2025 धारा 80/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि० से संबंधित अभियुक्त आकाश पुत्र स्व० जयकिशन निवासी तपापुर मटिहा मजरे अकबरपुर कछवाह थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



