उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं-364/2025 धारा-376(2)(N)/504/506 भा0द0वि0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त मनीष शुक्ला उर्फ मगन शुक्ला पुत्र अजय शुक्ला निवासी ग्राम पश्चिमगांव थाना बछरावां जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



