डुमरियागंज तहसीलों के अंतर्गत आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया ।[सिद्धार्थनगर]

डुमरियागंज तहसीलों के अंतर्गत आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया ।[सिद्धार्थनगर]
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर दीपक मीणा व पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी के निर्देशानुसार अवैध मद्य निष्कर्षण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30/05/2021 को उप – जिलाधिकारी नौगढ़ , उप – जिलाधिकारी बाँसी , उप – जिलाधिकारी शोहरतगढ़ , उप – जिलाधिकारी इटवा , उप – जिलाधिकारी डुमरियागंज , क्षेत्राधिकारी नौगढ़ , बाँसी , शोहरतगढ़ , इटवा व डुमरियागंज तथा संबंधित आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीमों ( प्रशासन , पुलिस व आबकारी ) द्वारा नौगढ़ , बाँसी , शोहरतगढ़ , इटवा व डुमरियागंज तहसीलों के अंतर्गत आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकानों पर अनुरक्षित मदिरा , लाइसेंस , बोतलों सील लेबल , स्टॉक आदि के अभिलेखों की जाँच की गयी । किसी दुकान पर कोई गंभीर अनियमितता नहीं पायी गयी । संयुक्त टीम द्वारा आबकारी दुकान विक्रेताओं को कोविड -19 गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश भी दिए । निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों थानाध्यक्ष मय स्टाफ उपस्थित रहे । किसी भी दुकान पर अवैध मदिरा नही पाई गई । दुकानों पर पाई गई अन्य सामान्य कमियों के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रखा जायेगा ।




