
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र ग्राम प्यारेपुर में सुनील कुमार की बेटी शानवी शुक्रवार की रात करीब 8 बजे घर के सामने खेल रही थी इसी दौरान गांव का युवक आकाश पांडेय एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से ये रफ्तार निकला आकाश ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए शानवी को टक्कर मार दी हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।
आकाश मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग निकला बाद में पता चला कि बाइक गांव के कपिल पांडे की है कुछ देर बाद कपिल पांडे और आकाश, पीड़िता के घर पहुंचे वे सुनील कुमार के परिवार को गालियां देने और धमकाने लगे।
पीड़िता की मां संध्या ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराने की कोशिश की इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




