
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। कोतवाली बिलग्राम पर
दिनांक 17.07.24 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जरैला में प्रथम पक्ष से धीरू यादव, राजीव, भानु आदि निवासी ग्राम नया बंगला घमोइया थाना बिलग्राम व गांव के ही द्वितीय पक्ष से बृजेश यादव पुत्र रामपाल उम्र करीब 42 वर्ष व मान सिंह यादव पुत्र फूलचंद उम्र करीब 45 वर्ष दोनों पक्षों के मध्य के कृषि भूमि को लेकर विवाद हो गया।
*जिसमें 02 व्यक्ति बृजेश व मानसिंह उपरोक्त घायल हो गए ।*
इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या- 361/24 धारा 191(2)/191(3)/190/115/ 352/351(3) /109/61(2) (a) बीएनएस बनाम धीरू, राजीव, सहित कुल 09 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
आज थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद 03 अभियुक्त धीरू, राजीव पुत्रगण विशम्भर व भानु पुत्र सोबरन सर्वनिवासीगण ग्राम नया बंगला घमोइया थाना बिलग्राम को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त भानु उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व अभियुक्त राजीव व धीरू के कब्जे से 02 डंडे (घटना में प्रयुक्त) बरामद किये गए।
नोटः-
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त दरियाई पुत्र रामअवतार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।




