थाना मल्लावां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने की के साथ 3 सातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 05 तमंचे, 04 अर्द्ध निर्मित तमंचे, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण किये बरामद।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण/प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना मल्लावां पुलिस, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री (कुल 05 तमंचे, 04 अर्द्ध निर्मित तमंचे, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण) बरामद कर 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 16.04.2024 को थाना मल्लावां पुलिस टीम थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थी तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवीपुरवा के निकट कटरी रास्ते की तरफ झोपड़ी के निकट कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहे है इस सूचना पर थाना मल्लावां पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची जहां 03 व्यक्ति अवैध शस्त्रों को बना रहे थे, पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये चारो ओर से घेराबंदी कर उक्त तीनों व्यक्तियों को पकड लिया गया।

पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम व पता पूछने पर-
01. रामलखन पुत्र हरद्वारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवीपुरवा थाना मल्लावां हरदोई।
02. शेरसिंह उर्फ शेरा पुत्र द्वारिका उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम देवीपुरवा थाना मल्लावां हरदोई।
03. अजीत कुमार पुत्र रामसिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पुलिया के पास गंज जलालाबाद थाना मल्लावां हरदोई ज्ञात हुआ।
मौके से 03 तमंचे 12 बोर, 02 तमंचे 315 बोर, 03 अर्द्ध निर्मित तमंचे 12 बोर, 01 अर्द्ध निर्मित तमंचे 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये।
पकड़े गए अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए समय करीब 21.50 बजे गिरफ्तार किया गया एवं बरामद अवैध शस्त्रों के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मल्लावां पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण :-
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अभियुक्तों से बरामद अवैध शस्त्र व उपकरणों के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह तमंचा बनाकर उचित दामों पर बेचकर धन अर्जित कर अपना जीवन यापन करते है।




