
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना अतरौली पर दिनांक 07.07.2024 को वादी श्री सूरज पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम पश्चिमपुरवा थाना रेउसा विसवा जनपद सीतापुर ने थाना अतरौली पर तहरीर दी कि वादी की पुत्री के साथ उसके ससुरालीजनो द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना अतरौली पर मुकदमा संख्या- 285/24 धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम महेश व महेश्वरी सहित कुल 04 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
थाना अतरौली पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त महेश पुत्र श्यामलाल व महेश्वरी पत्नी महेश निवासी ग्राम कोरौंध थाना अतरौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




