Advertisement
उत्तर प्रदेशहरदोई
Trending

हरदोई में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया पैदल मार्च।

मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

हरदोई। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजनमानस से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button