
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 14.07.2024 को थाना माधौगंज पर वादिनी श्रीमती संध्या पत्नी राजू निवासी ग्राम जफरपुर थाना बिलग्राम द्वारा तहरीर दी गयी कि वह ई-रिक्शा में बघौली से माधौगंज जाते समय रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया। जिसमें आभूषण रखे थे, इस संबंध में थाना माधौगंज पर मुकदमा संख्या 247/24 धारा 305 (b) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान चोरी की घटना के संबंध में अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र चमन निवासी ग्राम जनैटा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल का नाम प्रकाश में आया।
कार्यवाही :-
आज दिनांक 15.07.2024 को थाना माधौगंज पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या -247/24 धारा 305 (b) बीएनएस से संबंध में प्रकाश में आये अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र चमन निवासी ग्राम जनैटा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल को चोरी के आभूषण 01 जोड़ी कुंडल (पीली धातु), 01 कमर बिछुवा (सफेद धातु) व 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु) सहित गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




