Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में ग्रीन विलेज, क्लीन विलेज व स्वच्छ्ता जागरूकता एंव श्रम दान अभियान आदि कार्यक्रम का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

नवाबगंज, बाराबंकी, 04 दिस0। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आज विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत पलिया मसूदपुर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ग्रीन विलेज, क्लीन विलेज और महात्मा गांधी की 151 वीं जयन्ती पर स्वच्छ्ता जागरूकता एंवम श्रम दान अभियान, संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा मौर्या की अध्यक्षता में ओडीएफ, कोविड-19 पर जागरूकता, हाथ धुलाई, जल संचयन गोष्ठी, युवा मार्च, जनजागरूकता रैली इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भारतीय संविधान के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करती दिखी। कार्यक्रम मे ने कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवती मण्डल अध्यक्ष संगीता ने बेहद प्रभाव शाली ढंग से किया गया। और कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति करना चाहिए। नेहा मौर्या ने उपस्थित लोगों को जल संचयन के तरीकों के में विस्तार से बताया और कहा कि हमें जल को सोच समझकर उपयोग करना चाहिये, जल है तो कल है और जल ही जीवन है जल बचाना हम सभी ग्रामीणों का परम कर्तव्य है। मुख्यातिथि के रूप में विजयलक्ष्मी आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत देश के मूल संविधान रीति-रिवाजों और संस्कृतियों का हनन नही करना चाहिए। उपाध्यक्ष संगीता ने ग्रामीणों को संविधान की शपथ दिलाई। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य सुशीला ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया। अंत मे कार्यक्रम प्रभारी ने आये हुए समस्त मण्डल पदाधिकारियो, अतिथियों और ग्रामीणों आभार प्रकट कर समापन किया।इस अवसर पर सुनीता, मधु, रेनू, गुलशन, सुशीला, मनीषा, पूजा, अभिषेक, पूजा, नकुल, सुधीर, शिखा, मोनिका के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button