Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

दिल्ली में तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे आन्दोलन के समर्थन में ऑल इण्डिया स्टूडेन्टस फेडरेशन व अखिल भारतीय नौजवान सभा ने निकाला जुलूस

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। दिल्ली में तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे आन्दोलन के समर्थन में ऑल इण्डिया स्टूडेन्टस फेडरेशन व अखिल भारतीय नौजवान सभा ने जुलूस निकाला।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए स्टूडेन्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के समर्थन में छात्र नौजवान भी आन्दोलन करेंगे और इस देश विरोधी, जनता विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि यह सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है, गोदी मीडिया द्वारा हिप्टोनाइज अंध भक्त मतदाताओं द्वारा चुनी गई, अल्पमत की सरकार है, सरकार के मुखिया अडानी, अम्बानी के नौकर की भूमिका में रहते हैं और कार्पोरेट सेक्टर की यह गुलाम सरकार है। अन्त में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसकी प्रमुख मांगे किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द किया जाये, नई शिक्षा नीति 2020 वापस लिया जाये, भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून बनाया जाये, बिजली कम्पनी विधेयक 2020 तत्काल वापस लिया जाए, श्रम कानूनों में संशोधन वापस लिया जाए तथा फर्जी मुकदमें वापस लिये जाए।
प्रदर्शनकारियों में नौजवान सभा के उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, स्टूडेंस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अंकित यादव, दीपक शर्मा, प्रतीक शुक्ला, सचिन वर्मा, अंकुल वर्मा, श्याम सिंह आदि प्रमुख छात्र व नौजवान नेता थे।
प्रदर्शनकारी छाया चौराहे से पुलिस लाइन चौराहे होते हुए पटेल चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय सरकार विरोधी गनन भेंदी नारे लगाते हुए पहुंचे, जहां पर अतिरिक्त जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने ज्ञापन लिया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button