
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से बेकाबू हो रहा है। लगातार कई राज्यों से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के फैलने की खबरें आ रही हैं। पीएम मोदी महामारी से जुड़े विषयों पर सतर्कतापूर्वक बारीक नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना वैक्सीन नेटवर्क के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बैठक में मौजूद रहेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी बैठक में शामिल होंगे, इसके लिए संसदीय कार्य मंत्रालय बैठक के लिए समन्वय कर रहा है और संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के नेताओं से संपर्क कर रहा है।




