थाना रामनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी के जेवरात नकदी व एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को कन्डी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को पुरैना पुल से किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक अदद पायजेब , एक जोड़ी कान की बाली व एक अदद मंगलसूत्र , 860 / -रुपये व एक अदद तमंचा मय कारतूस 12 बोर बरामद किया ।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 19 / 20.09.2022 की रात में ग्राम रतनपुर में चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-
1. छन्नूलाल पासी पुत्र बाबू निवासी कन्डी थाना रामपुर मथुरा प पर मधुरा।
2. दुर्गेश कुमार पुत्र रतनू निवासी कन्डी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
बरामदगी :-
1. एक अदद पायजेब
2. एक जोड़ी कान की बाली
3. एक अदद मंगलसूत्र
4.860 / – रुपये
5. एक अदद तमंचा व कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक रामनगर बृजेश कुमार वर्मा जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
3. कांस्टेबल कृष्ण कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
4.कांस्टेबल महरानीदीन वर्मा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी । 5. कांस्टेबल नरेन्द्र यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।


