लगातार बारिश के चलते दो शनिवार को दिवसीय दशहरे मेले का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
बाराबंकी। रामलीला सेवा समिति टिकैतगंज की ओर रामलीला मैदान में शनिवार को दो दिवसीय दशहरे मेले का आयोजन किया गया। बारिश के चलते दशमी को होने वाले दशहरा मेले को आगे बढ़ा दिया गया था। शनिवार को रामलीला मैदान दशहरा बाग पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। पहले दिन मेलें में आयोजित कार्यक्रम में राम विवाह व रावण दहन का मंचन किया गया।मंचन का शुभारंभ राम- सीता विवाह से हुआ।इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बारात निकाली गई।

रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।उधर रावण दहन से पूर्व रामलीला संघ के मंच पर कलाकारों ने राम सेतु, श्रीराम व रावण युद्ध का मंचन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। रावण दहन के दौरान जय श्रीराम के उदघोष गूंज उठे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या, अंश शुक्ला , ईशान गुप्ता, कुंदन राठौर ,निखिल बाजपेई ,उमाशंकर राठौर मुनवा काका , आशीष वाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे। मेला समिति अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि रविवार को राजतिलक का मंचन किया गया।



