
रिपोर्ट :- श्यामू मिश्रा
बाराबंकी। आज शिवाजी महाराज की भव्य जयंती किशन काम्प्लेक्स अयोध्या रोड पर मनाई गई जिसमे जिलाअध्यक्ष किशन लाल ने शिवजी महाराज के बारे में बताया की शिवाजी महाराज का जन्म 19 फ़रवरी 1630 में हुआ था वो बचपन से ही बहुत शूरवीर थे जिन्होंने मुगलों को घुटने टकने पर मजबूर कर दिया जिसमे उनकी माता जी राजमाता जीजाबाई का बहुत योगदान रहा है शिवजी महाराज ने कभी मुगलों को अपने राज्य में घुसने नहीं दिया और अपने राज्य के समस्त नागरिकों की रक्षा करते थे इस अवसर पर अनिल शर्मा नगर अध्यक्ष,सरवन रावत,ननकाऊ रावत,धीरेंद्र मिश्रा,राजवंश शर्मा,लवकुश शर्मा,महंत किशन लाल यादव, महंत कमल दास,राम तीर्थ,प्रवेश रावत आदि भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।




