विकासखंड निंदूरा सभागार में उदयराज सिंह को प्रधान संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उदयराज सिंह ग्राम प्रधान खरिहानी को प्रधान संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव बैठक में उपस्थित प्रधानों की सहमति से हुआ। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में पूर्व प्रधान संघ के कार्यों से असंतोष प्रकट करते हुए नए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव प्रधानों की सहमति से हुआ है।

जिसमें उदय राज सिंह ग्राम प्रधान खरिहानी को प्रधान संघ का अध्यक्ष तथा अंकित वर्मा उपाध्यक्ष , राम प्रताप प्रधान मौजमपुर को महामंत्री,मोहम्मद फैसल प्रधान मोहसंड को कोषाध्यक्ष,अब्दुल हसन वारसी प्रधान कोडरी गोपालपुर को संरक्षक,रोहित कुमार भारती प्रधान सिंगतरा को सचिव, श्रीमती अंशू देवी प्रधान डिंगरी को मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

मौके पर रमेश वर्मा,विजय सिंह प्रधान,प्रधान प्रतिनिधि चौधरी फैज महमूद प्रधान प्रतिनिधि, महेश सिंह,मेराज,विशाल सिंह व प्रधान मौजूद रहे।



