
रिपोर्ट समित अवस्थी मंडल ब्यूरो प्रतिनिधि अयोध्या
जनपद बाराबंकी के वन रेंज फतेहपुर अंतर्गत भगहर झील क्षेत्र थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर का जहां पर वन विभाग अधिकारियों की मिलीभगत से लकड़ी ठेकेदारों ने दो गूलर के प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा जब इस विषय में जानकारी के लिए वन विभाग के वन दरोगा दीपक से फोन द्वारा संपर्क किया गय और परमिट के लिए पूछने पर उन्होंने बताया कि हमारे विभाग द्वारा कोई परमिट जारी नहीं किया गया है ना परमिशन दी गई है हम कर्मचारियों को भेज करके मौका मुआयना करवा करके कार्रवाई करेंगे मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर लकड़ी लदी ट्राली ट्रैक्टर पकड़ी गई लेकिन ट्रैक्टर ट्राली वन विभाग नहीं लाया गया और वहीं दूसरी तरफ वन दरोगा द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है ऐसा आश्वासन भी मिला परंतु 24 घंटे से अधिक हो जाने पर भी बार-बार केवल आश्वासन मिल रहा है कार्रवाई नहीं हुई फिलहाल देखना यह है कि अब कार्यवाही होती है या नहीं फैसला समय की गोद में


