हर्षवर्धन तिवारी की माल गोदाम के पास ट्रक से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्ति करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु माननीय प्रधानमंत्री संबोधित दो सूत्रीय मांगपत्र।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। स्व0श्री अवध बिहारी मिश्र सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी आंदोलनकारी अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र ने दिनांक 07/07/2026 को हर्षवर्धन तिवारी की माल गोदाम के पास ट्रक से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्ति करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु माननीय प्रधानमंत्री महोदय संबोधित दो सूत्रीय मांगपत्र 1. जिला बाराबंकी के रेलवे स्टेशन के निकट बने फर्टिलाइजर रैक पॉइंट का स्थानांतरण आबादी से दूर बनाकर अलग बाईपास/सर्विस रोड का निर्माण 2. जिला बाराबंकी देवा रोड की बंद रेलवे क्रासिंग शीघ्र खुलवाई जाए का जनहित पत्र जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के माध्यम से प्रेषित किया गया।
अवगत कराना है कि जनपद बाराबंकी में विगत कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस कारण शहरी आबादी वाले क्षेत्रों एवं रेलवे स्टेशन के पास स्थित फर्टिलाइजर रैक पॉइंट के कारण प्रतिदिन उत्तर प्रदेश सरकार एवं निजी कंपनियों की यूरिया, DAP, NPK खाद के रैक आते हैं जिससे लगभग 150-200 भारी ट्रक, 10 चक्का, डीसीएम आदि भारी वाहनों का लगातार आवागमन स्टेशन के मुख्य बाजार/आवासीय मार्ग से होकर गुजरते हैं तथा हाईवे पर “नो एंट्री” खुलने से पूर्व सड़कों पर भारी वाहनों का जमावड़ा तथा देवा रोड स्थित फैक्ट्री के आसपास भारी वाहनों का अनियंत्रित जमावड़ा बना हुआ है इसी लापरवाही का परिणाम है कि दिनांक 07/07/2026 को प्रातः बंकी नई बस्ती, ओम नगर निवासी श्री चंद्रिका प्रसाद तिवारी के इकलौते पुत्र हर्षवर्धन तिवारी की सड़क दुर्घटना से दर्दनाक मृत्यु हो गई इस अपूरणीय क्षति की पूर्ति संभव नहीं है ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो एवं अविलंब कदम उठाये जाने हेतु जनहित अधोहस्ताक्षरी द्वारा निम्नलिखित मांग पत्र/जनहित पत्र प्रस्तुत किया – 1. जिला बाराबंकी के रेलवे स्टेशन के निकट बने फर्टिलाइजर रैक पॉइंट का स्थानांतरण आबादी से दूर बनाकर अलग बाईपास/सर्विस रोड का निर्माण ।
2. जिला बाराबंकी देवा रोड की बंद रेलवे क्रासिंग शीघ्र खुलवाई जाए।
ज्ञापन देने में आंदोलनकारी कारी अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र सहित रितेश कुमार,रईस कादरी,पवन मिश्र,दिवाकर सिंह, राकेश अवस्थी,राकेश कुमार तिवारी, राजकुमार पाण्डेय,श्रीकांत,राहुल सैनी, शक्ति मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, रेशमा खान, ज्योति सिंह, सुनीता यादव, ओम प्रकाश, विष्णु कुमार सिंह, अंजनी मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, विकास कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव शाकिब आदि लोग उपस्थित रहे।




