Advertisement
बाराबंकी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक मनाया जायेगा जागरूकता सप्ताह।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

विश्व मानसिक जागरुकता सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक-15.10. 2022 को जिला चिकित्सालय पुरुष में विषाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी थीम ”Make Mental Health & Well-Being for All a Global Priority” रखी गयी है। इस स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मानसिक बीमारियों के बारे में अवगत कराते हुए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा लोगों के बीच मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार, एवं नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एक वृहद शिविर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का उदघाटन किया। इस अवसर पर डा0 एस0के0 सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 राजीव टंडन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 संजय बाबू, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 पंकज चैधरी उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 नासिर कमाल उप मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मानसिक दिव्यांग जनों एवं उनके साथ आये तीमारदारों को फल एवं रिफ्रेशमेंट मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित सम्मानित चिकित्सकों द्वारा वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में क्वीज प्रतियोगिता जो कि चन्द्रा नर्सिंग कालेज, बाराबंकी में आयोजित हुयी थी उसमे आये विजेताओं कुमारी अल्पिका वर्मा प्रथम, कुमारी मन्दन शुक्ला द्वितीय एवं कुमारी बेबी मौर्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वृहद शिविर में आये दिव्यांगजनों हेतु मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 विनोद कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12.10.2022 को श्री पी0एल0 मेमोरियल पी0जी0 कालेज, बाराबंकी में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 13.10.2022 को चन्द्रा नर्सिंग कॉलेज, बाराबंकी में क्वीज प्रतियोगिता एवं Adolescents Health and Wellness Day का आयोजन, 14.10.2022 को फतेहपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान के सहयोग से कुतूलपुर ग्राम पंचायत एवं मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में एक जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन 3

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना मानसिक स्वास्थ्य के पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रहा जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज कल हर कोई किसी न किसी कारण से मानसिक रोग का शिकार हो रहा है। लोग आत्महत्या कर रहें है, डिपे्रषन तथा तनाव में जीवन जी रहे हैं लेकिन लोग अज्ञानता के कारण इलाज नहीं करा पा रहे है। नोडल अधिकारी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ तम्बाकू नियंत्रण, मधुमेह नियंत्रण, उच्च रक्तचाप इत्यादि संचारी रोागो की स्क्रीनिंग एवं उपचार की सुविधाएंें भी वृहद शिविर में उपलब्ध करायी गयी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रषासन डा0 के0एन0एम0 त्रिपाठी ने बताया कि व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।

विज्ञापन 4

इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्सलटेन्ट सायकाइट्रिस्ट डा0 राहुल सिंह, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री विनोद पाल, मॉनिटरिंग एण्ड इवैल्यूवेषन आफिसर श्री अहमद अब्बास, साइकेट्रिक सोशल वर्कर श्री प्रेम प्रकाश, कम्यूनिटि नर्स श्री प्रषान्त दीक्षित, साइकाइट्री नर्स श्रीमती नेहा पाण्डेय एवं केस रजिस्ट्री असिस्टेंट श्री अनिल कुमार पांडेय ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन 5

कार्यक्रम में एन0पी0सी0डी0सी0एस0, एन0टी0सी0पी0, एंव चिकित्सालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button