समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी
जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी द्वारा बताया गया कि यदि संस्था जनता उ0मा0 विद्यालय मानपुर, बाराबंकी की साधारण सभा/सोसायटी/ट्रस्ट का कोई सदस्य/पदाधिकारी जीवित है, तो वह 31 अगस्त, 2022 तक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी में कार्यालय समय पर व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक से साक्ष्यों सहित अपना दावा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक संस्था के सम्बन्ध में प्रत्यावेदन/दावा प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जायेगा कि सम्बन्धित संस्था की साधारण सभा/ सोसायटी/ट्रस्ट का कोई सदस्य/पदाधिकारी जीवित नहीं है, और भविष्य में इस सम्बन्ध में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।




