एम एल सी प्रत्याशी उमाशंकर चौधरी के पक्ष में मतदान करने के लिए

बाराबंकी सपा स्नातक प्रत्याशी राम सिंह राणा व शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी उमाशंकर चौधरी के पक्ष में मतदान करने के लिए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने देवा व बंकी ब्लॉक की दर्जनों ग्राम सभाओं में जन संपर्क किया।
इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने सबोधन में कह कि यह
चुनाव बुद्ध जीवी वर्ग व पढ़ें लिखे युवाओं का चुनाव है अगर आप अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट दे।
समाजवादी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहा युवाओं का भविष्य सुरक्षित है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि वतर्मान सरकार ने केवल जवानों,किसानों और गरीबों
को ठगने का काम किया है सरकार ने हमेशा हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर देश की एकता को खंडित करने का काम करती
है। विधायक धर्मराज ने कहा कि
वत र्मान देश और प्रदेश की सरकार ने सिर्फ झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर जनता को ठगने का काम किया।
बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनमानस परेशान है जनता सपा के शासन काल को याद कर रही है केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के शासनकाल में शिक्षा मित्रों,बेरोजगार छात्रों को रोज़गार दिलाए जाने,वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिए
जाने जैसे अनेकों हितार्थ के कार्य किए गए।
समाजवादी सरकार एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं और शिक्षकों के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष सदर,बाबुल मिश्रा, खुशी राम गौतम,राकेश कुमार, मो
अय्यूब,शंकर दयाल, रामू यादव विवेक चौहान,विजय कुमार,राम प्रसाद गौतम,अर्जुन यादव,हिमांशु वर्मा विक्की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,जसवंत यादव,मुन्ना यादव वीरेंद्र यादव, गोलू यादव,ललित कुमार, मो युसूफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।




