Advertisement
अयोध्या

परियोजना अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य

समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी
परियोजना अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिला के समस्त विकास खण्ड में आयोजित किये जायेंगे।
20 अगस्त 2022 विकासखंड रामनगर और त्रिवेदीगंज, 22 अगस्त 2022 को विकासखंड सिरौलीगौसपुर और पुरेडलई, 23 अगस्त 2022 को विकासखंड फतेहपुर और हरख, 24 अगस्त 2022 को विकासखंड सिद्धौर और हैदरगढ़, 25 अगस्त 2022 को विकासखंड बंकी में समय प्रातः 10.00 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन जायेगा। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 36 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।
जो दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं। जहाँ चयनित अभ्यर्थियों को 350 रु जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें प्रशिक्षण लेने के पश्चात राष्ट्रीयकृत बैंकों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, ओरिएंटल बैंक, औद्योगिक संस्थानों, ऐतिहासिक स्थल, जल महल, चित्तौड़ का किला, रणथंबोर, कुंभलगढ़ का किला, सेंचुरी, दिल्ली का लाल किला, ताजमहल, गुड़गांव में हीरो होंडा, मारुति सुजुकी कंपनी में 12,000 से 14000 मासिक वेतन पर 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रखा जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button