
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 16.07.2024 को थाना माधौगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सिंधि भट्ठा के निकट से अभियुक्त आशाराम उर्फ आशु पुत्र सुरज प्रसाद निवासी हरिहरपुर थाना माधौगंज को चोरी की गयी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कासिमपुर पर मुकदमा संख्या 357/23 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना माधौगंज पर मुकदमा संख्या 253/24 धारा 35(1)/35(2)/106/317(2) बीएनएस बनाम अभियुक्त आशाराम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।




