
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 14.10.2024 को वादी रमेश कुमार प्रधानाचार्य प्राथमिक विधालय गुरसण्डा विकास खण्ड टडियावां जनपद हरदोई द्वारा थाना टडियावां पर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा प्राथमिक विधालय गुरसण्डा विकास खण्ड टडियावां जनपद हरदोई से इन्वर्टर व 02 बैटरी चोरी कर लिये गये है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना टडियावां पर 559/24 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया व दिनांक 07.11.2024 को वादी सुनिल कुमार पुत्र सूरजप्रसाद निवासी ग्राम भौता कमालपुर थाना टडियावां द्वारा थाना टडियावां पर तहरीर दी गयी कि ग्राम सभा भौता कमालपुर स्थित मिनी सचिवालय से अज्ञात चोरों द्वारा एक बैटरी, इन्वर्टर व माउस चोरी कर लिया है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना टडियावां मुकदमा संख्या 607/24 धारा 305/ 331(4) /317 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
विवरण:-
थाना टडियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त-
1 . रिन्कू पुत्र पारस निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई,
2 . रजनीश पुत्र परशू निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई,
3 . अजयप्रताप पुत्र दुलारे निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई,
4 . विकास पुत्र स्व रामशंकर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई,
5 . मोनू पुत्र मनोहर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई व
6 . गोलू पुत्र सत्येन्द्र निवासी साखिन थाना टडियावाँ जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर दो बैटरी व एक इन्वर्टर बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण :-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 14.10.2024 को उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा प्राथमिक विधालय गुरसण्डा थाना टडियावां से 02 इन्वर्टर व 01 बैटरी चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना टडियावां पर मुकदमा संख्या- 559/24 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व दिनांक 5.11.2024 में उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा सचिवालय भौता कमालपुर थाना टडियावां से एक बैट्री व एक इनवर्टर चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना टडियावां पर मुकदमा संख्या- 607/24 धारा 305/331(4) /317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।



