बस की टक्कर से एक की मौत एक घायल
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। सरकारी बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत एक घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से यूपी एटी मुजफ्फरपुर जा रही सरकारी बस अचानक अनियंत्रित होकर मोहम्मद पुर चौराहे के पास खड़े साइकिल सवार की बस ने टक्कर मार दी बस की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत एवं एक घायल हो गया है मृतक फजल पुत्र सुबराती निवासी जगदीश पुर जो की साइकिल से हाईवे से पार कर रहा था और अनिल सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी बडेला को टक्कर मार दी तभी लखनऊ की ओर से आ रही बस अचानक अनियंत्रित बस की चपेट मे आने से घायल हो गए बस चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया वही राहगीरों ने इसकी सूचना पीआरवी 4466 मौके पर पहुंची एवं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर भेजवाया गया जहां पर फजल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल जाते समय फजल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया सूचना पर कोतवाली भी मौके पर पहुंची




