रामनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद ।

रामनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा सम्पादक।
जनपद बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । वाही की जा रही है उक्त क्रम में आज दिनांक 13.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोनू मिश्रा उर्फ आनन्द पुत्र लक्ष्मीनरायण मिश्रा निवासी धनौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को सिलौटा पुलिया से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 50 ग्राम मारफीन बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु 0 अ 0 सं 0 264/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
मोनू मिश्रा उर्फ आनन्द पुत्र लक्ष्मीनरायण मिश्रा निवासी धनौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
50 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री रामचन्द सरोज जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी । 3. का 0 रोहित कुमार , का 0 विशाल कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।




