उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य राजा कासिम ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर जताया विरोध

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।कल अफगानिस्तान में आई0एस0आई0 द्वारा शिया मस्जिद में विस्फोट करके 120 अहलेबैत को मानने वाले मुसलमानों को आतंकियों द्वारा शहीद किया गया जिसका विरोध भारत में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मुसलमानों ने किया उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य राजा कासिम ने बाराबंकी के मुख्य छाया चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया घायलों को जल्दी सेहत अता फरमाए अल्लाह ताला से दुआ भी की। शहीदों के लिए सूरह फातिहा भी पढ़ी तथा कश्मीर में दो अध्यापकों को भी अतंकियों द्वारा शहीद किया गया उनके लिए भी सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। राजा कासिम ने कहा कि मोदी जी दुनिया से आंतक खत्म करने का काम कर रहें है। दुनिया में रसूल की सुन्नतों पर चलने वाले मुसलमानों की इज्जत हो रही है। यही कारण कि अहलेबैत के मानने वाले मुसलमानों को यजीदी आंतकी मार रहें है। पुतला दहन में अब्बास अली, ताहिर किदवई, इरशाद अली, जुबैर अहमद खाँ, लालाराम चौहान, रामलाल चौहान, अजय गौतम, गुलमा दस्तगीर वारसी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें।




