Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

जिन्होंने इतिहास को आमजन से जोड़ दिया उन्हें हर दौर में पढ़ा जाएगा।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।

बाराबंकी। पद्मश्री मनु शर्मा इतिहास, संस्कृति और साहित्य के अद्वितीय और सबसे वरिष्ठ विद्वान थे। जिसे वह आजीवन अपनी लेखकीय प्रतिभा से सहेजते रहे। वे इन अनुशासनों के इतने निपुण जानकार थे कि उन्हें काशी के इतिहास और संस्कृति का पर्याय माना जाने लगा था।

उन्होंने अपने लेखन की कठिन साधना से अनेक विषयों को न केवल साधा अपितु आने वाली पीढ़ियों को भी यह अनमोल धरोहर सौंपते रहे। अपने अंत समय तक वे पढ़ते-पढ़ाते और लिखते रहे।

 

यह बात गांधी भवन में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री मनु शर्मा की 94वीं जयन्ती पर आयोजित स्मृति सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के राजनैतिक सलाहकार रहे डॉ. एच.एन शर्मा ने कही।

विज्ञापन

इस मौके पर स्व. मनु शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि मनु शर्मा एक ऐसे साहित्यकार थे जिन्होंने इतिहास को आमजन से जोड़ दिया। उन्हें हर दौर में पढ़ा जाएगा।

विज्ञापन 2

 

विज्ञापन 3

गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि मनु शर्मा का साहित्य देश की धरोहर है। उन्होनें अपने साहित्य का बाजारीकरण नहीं किया। उन्होंने अपनी कलम से सनातन परम्परा को आगे बढाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे मनु शर्मा जी को नौ रत्नों में शामिल किया था।

विज्ञापन 4

साहित्यकार मनु शर्मा की रचनाएं देश की आत्मा है। उनकी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का काम उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा कर रहे है। जिन्होंने कई पुस्तकों का सृजन किया। जिसमें तमाशा मेरे आगे, द्धितीयोनास्ति, युद्ध में अयोध्या, अयोध्या का चश्मदीद व एकदा भारतवर्षे जैसी चर्चित पुस्तकें षामिल है।

विज्ञापन 5

 

समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. मनु शर्मा का व्यक्तित्व इतना विशाल था कि वह कहते थे कि ‘आज नही तो कल, कल नही तो परसों, परसों नही तो बरसों बाद मैं डायनासोर के जीवाश्म की तरह पढ़ा जाऊंगा।’ उनकी सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी।

सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर उमानाथ यादव, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, प्रद्युम्न कुमार सिंह, रंजय शर्मा, अशोक जायसवाल, साकेत मौर्या, हुमायूं नईम खान, मनीष सिंह, शिवा शर्मा, मो.अदीब इकबाल, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button