उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना जगतपुर पर प्रार्थिनी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी धीरज पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम दरिगापुर थाना जगतपुर जनपद रायबरेली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगतपुर पर मुकदमा संख्या-85/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवाबगंज शारदा नहर पुल के पास से वांछित अभियुक्त धीरज पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम दरिगापुर थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




