Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकन्नौज

आगामी निर्वाचन 2022 हेतु अभी से कोविड 19 प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

रिपोर्टः-आशीष कुमार वर्मा

जनपद कन्नौज आगामी निर्वाचन 2022 हेतु अभी से कोविड 19 प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। समस्त कार्मिकों का पूर्ण टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। जिला स्तर के साथ ही विधानसभा एवं सेक्टर वार स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी नामित करें। पोलिंग, पुलिस एवं वोटर्स हेतु कोविड से बचाव हेतु पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित करें।
उक्त निर्देश आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र को दिए। उन्होंने पूर्व में कोविड महामारी के दौरान हुए पंजाब, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में निर्वाचन के दौरान की गई व्यवस्थाओं के प्रदेश में आगामी निर्वाचन 2022 में सुगम और सफल क्रियान्वयन लागू करने हेतु संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिखाई गई पी0पी0टी0 प्रेजेंटेशन को देखा एवं उसके अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को कोविड 19 के दृष्टिगत अभी से तैयारी किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अतिरिक्त, विधानसभा वार एवं सेक्टर वार स्वास्थ्य विभाग से नोडल नामित किये जायें, जिससे निर्वाचन को कुशलता से सम्पादित कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान बरती जाने वाली पूर्ण सावधानियों के अतिरिक्त पोलिंग पर कार्यरत कार्मिकों हेतु सैनीटाइज़र, फेसशील्ड, थर्मोमीटर, थ्री लेयर मास्क, हैंड ग्लव्स आदि, पुलिस हेतु सैनीटाइज़र, थ्री लेयर मास्क, हैंड ग्लव्स एवं मतदाताओं हेतु एकल प्रयोग में आने वाले हैंड ग्लव्स, सैनीटाइज़र एवं थ्री लेयर मास्क का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन में लगाये जाने वाले समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों का शत प्रतिशत कोविड 19 टीकाकरण पूर्ण कताये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान केदौरान यदि किसी व्यक्ति का औसत तापमान 100.4° f से ऊपर होता है तो उसे सबके अंत में लाइन से पृथक मतदान कराया जाए, और यदि किसी भी बूथ पर कोई व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को अंत में पी0पी0ई0 किट पहनाकर मतदान कराये जाने कब निर्देश दिये। उन्होंने मतदान से पूर्व बायो मेडिकल कचरे हेतु डस्ट बिन तैयार करने के साथ ही बायो मेडिकल कचरे का नियमानुसार उठान कर निस्तारण भी सुनसिचित कराये जाने के आवश्यक निर्देश दिए।
तदोपरान्त अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ई0वी0एम0 वेयर हाउस में महाराष्ट्र से प्राप्त हुईं 2790 बैलट यूनिट को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर ई0टी0 एस0 के माध्यम से प्रत्येक यूनिट के बार कोड को स्कैन कर ऑनलाइन प्राप्ति की कार्यवाही का जायजा लिया एवं ई0टी0एस0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्ति के उपरांत समस्त बैलट यूनिट को सुरक्षित रखे जाने के भी निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button