विगत दिनों राहुल चौहान पुत्र विनोद कुमार चौहान की नाले में डूबने से हुई मृत्यु की अहेतुक सहायता दैवीय आपदा मद से रूपये चार लाख की स्वीकृति पत्र मृतक परिजन पिता को सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम सुसवाई में विगत दिनों राहुल चौहान पुत्र विनोद कुमार चौहान की नाले में डूबने से हुई मृत्यु की अहेतुक सहायता दैवीय आपदा मद से रूपये चार लाख की स्वीकृति पत्र मृतक परिजन पिता को सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया । और हर सम्भव मदद देने का आश्वाशन दिया । इस अवसर पर सांसद जी ने कहा कि आपदा बता कर नही आती किन्तु जिस किसी व्यक्ति पर आपदा आती है तो हमारी सरकार ऐसे आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर्य है और यह जिले में अभूतपूर्व कि आपदा प्रभावित के मृतकों के परिजनों को तत्काल मदद पहुचाया जा रहा है ।
इस मौके पर तहसीलदार रामदेव निषाद , लेखपाल आनंद प्रकाश गौतम, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अम्बरीश रावत, सीता शरण वर्मा, लल्लू रावत, दिनेश शर्मा , इंद्र कुमार द्विवेदी , सत्यनाम वर्मा , मो० जुनेद , गफली रावत सुरजीत पाल, सौरभ शुक्ला, शिवकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




