Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकन्नौज

आजादी के 75वी वर्ष पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सी0आई0एस0एफ0 द्वारा रैली निकाली गई।

रिपोर्टः आशीष कुमार वर्मा

जनपद कन्नौज आजादी के 75वी वर्ष पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सी0आई0एस0एफ0 द्वारा रैली निकाली गई। वीर सपूतों व सच्चे देशभक्तों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी यादें ताजा रखी जा रही हैं।

उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा आजादी के 75वी वर्ष पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सी0आई0एस0एफ0 द्वारा आयोजित साईकल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से राजघाट हेतु रवाना करते हुए सी0आई0एस0एफ0 के जवानों व संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने तीनों टीम के टीम कमांडर, इंस्पेक्टर श्री ओ0पी0यादव (बिठूर से राजघाट) रवाना दिनांक 21 सितम्बर 2021, टीम कमांडर, इंस्पेक्टर श्री शामल कुमार (चम्पारण से राजघाट) रवाना दिनांक 11 सितम्बर 2021 एवं टीम कमांडर, इंस्पेक्टर श्री हीरा लाल मीणा (काकोरी से राजघाट) रवाना दिनांक 21 सितम्बर 2021 की टीमों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जिसके उपरांत टीम द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर स्थित जवानों के स्मारक स्थल पर रुक कर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आगे को रवाना हुए।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह सी0आई0एस0एफ की तीन टीमें साईकल रैली लेकर रवाना हुई है, जजिसमें इनके गंतव्य स्थान एक हैं एवं इनके प्रारंभिक स्थल जिसमें बिठूर जो कि स्वतंत्रता संग्राम (1857) के प्रथम स्थानों में से एक है, द्वितीय चम्पारण जो कि महात्मा गांधी जी द्वारा किये गए चम्पारण सत्याग्रह (1917)का प्रतीक है एवं काकोरी जहां स्वतंत्रता संग्राम हेतु प्रमुख लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा की गई है। इसी प्रयोजन से इन तीन स्थलों पर से इन तीन टीमों को गठित कर आजादी के अमृत महोत्सव पर वीर जवानों को याद कर उनकव श्रद्धांजलि देने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा भी जिलाधिकारी के साथ हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया एवं भारतमाता की जय का नारा का उद्बोधन भी जोर शोर के किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button