स्वः हुकुम सिंह यादव अखिलेश यादव के सच्चे सिपाही थे। समाजवादी विचारधारा के साथ शोषितो व वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम हमेशा ही समाजवादी का सिपाही करता है

रिपोर्टः-शिवा वर्मा
बाराबंकी। स्वः हुकुम सिंह यादव अखिलेश यादव के सच्चे सिपाही थे। समाजवादी विचारधारा के साथ शोषितो व वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम हमेशा ही समाजवादी का सिपाही करता है। समाजवादी पार्टी स्वः श्री यादव के परिवार के साथ है। उक्त विचार आज किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान जनपद पहुचें समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नें श्याम नगर सफदरगंज चौराहा स्थित स्वः हुकुम सिंह यादव के आवास पर आयोजित शोक सभा में श्रद्वाजंलि अर्पित करने के पश्चात कार्यकर्ताओं के समक्ष कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री उत्तम नें श्री यादव के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होने स्वः श्री यादव के भाई ज्ञान सिंह यादव के ढ़ाढ़स बांधते हुयें कहा कि समाजवादी परिवार उनके साथ है। आप भी समाजवादी के सच्चे सिपाही बनें। अपने भाई की तरह समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करे। इस दौरान पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, जैद्पुर विधायक, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राममगन रावत आदि लोग शामिल रहे। शोकसभा का संचालन पूर्व प्रत्याशी बलहज पीडी तिवारी ने किया।




