Advertisement
बाराबंकी

दौलतपुर बाराबंकी निवासी, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा नें आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी से उनके बाराबंकी आवास पर भेंट वार्ता की

उन्नति खेती को जनपद में नया आयाम देनें के लिए श्री द्विवेदी नें उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

दौलतपुर बाराबंकी निवासी, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा नें आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी से उनके बाराबंकी आवास पर भेंट वार्ता की।
उन्नति खेती को जनपद में नया आयाम देनें के लिए श्री द्विवेदी नें उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
किसानों की समस्याओं एवं धान खरीद पर रामबाबू द्विवेदी नें बताया कि धान खरीद पर जनपद के क्रय केंद्र पूरी तरह से प्रशासनिक और किसान मोर्चे की निगरानी में रहेंगे जहां छोटे किसानों को धान खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही जिस किसान ने धान की फसल नही उगाई और बिचौलियों द्वारा उनकी खेतौनी लगा कर धान बेचनें की प्रक्रिया में किसी प्रकार की भागीदारी पाई जाती है तो सत्यापन के दौरान उनके विरुद्ध संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भेंटवार्ता के दौरान श्री द्विवेदी नें किसानों की निरंतर तरक्की के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए आगामी किसान योजनाओं की जानकारी दी एवं आश्वासन दिया की पूर्व की भांति वो दोगुनी ऊर्जा से किसानों की लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे जिसके लिए वो प्रदेश के सभी किसानों से किसान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लगातसर संपर्क में हैं और उनकी हर छोटी बड़ी समस्याओं का संज्ञान लेनें के साथ प्रदेश सरकार से किसानों की पैरवी का माध्यम बनें हुए हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button