मेले और पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ व एसडीएम ने किया संयुक्त निरीक्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाराबंकी पुलिस व प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधीक्षक महोदया के दिशा-निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर और उप जिलाधिकारी रामनगर ने संयुक्त रूप से थाना रामनगर क्षेत्र के विभिन्न मेला स्थलों एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसरों और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति परखी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
रामनगर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।




