Advertisement
बाराबंकी
Trending

अवधी गजलों के सामूहिक संकलन “पचाँगुर” पुस्तक का लोकार्पण।

 

रिपोर्ट -शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। अवध भारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अवधी गजलों के सामूहिक संकलन “पचाँगुर” पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रो सत्य प्रकाश त्रिपाठी हिंदी विभागाध्यक्ष बी एन बी के डिग्री कालेज अकबरपुर अंबेडकर नगर व समारोह-अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर दीक्षित, विशिष्ट अतिथि डॉ विनयदास, संयोजक डॉ राम बहादुर मिश्र ने शिवगंगा मैरिज लॉन मसौली में किया। इस अवसर पर कवि प्रदीप महाजन कृत अवधी बारहमासा व काव्य निषंग तथा कवि अजय प्रधान कृत सुपर्णखा-उवाच का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। पंचागुर में पाँच कवियों दिनेश उन्नावी, डॉ अशोक अज्ञानी, अजय प्रधान, प्रदीप महाजन, राज कुमार सोनी की गजलों का संग्रह है।


मुख्य अतिथि प्रो त्रिपाठी में कहा कि लोकहित की कामना से संपृक्त साहित्य ही असल साहित्य है। जिसमें अवधी साहित्य अपने आप में अनूठा है। पचाँगुर की सभी गज़लें माटी से जुड़ी हुई हैं। प्रदीप महाजन के अवधी बारहमाशा पर कहा कि वर्ष पर्यन्त बदलते मौसम का प्रकृति और मनोदशा पर पड़ने वाले प्रभाव का बहुत सुन्दर वर्णन किया गया है।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्याम सुन्दर दीक्षित ने कहा कि काव्य रचनाओं के साथ अवधी का गद्य साहित्य कहानियाँ और यात्रा वृतांत अवधी को समृद्ध बना रहे हैं तो डॉ विनयदास ने कहा कि अवधी का साहित्य हिंदी के सामानांतर रचा जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन 2

 

विज्ञापन 3

खड़ी बोली की तरह समस्त विधाओं में साहित्य सृजन ने अवधी को ऊँचाई प्रदान की है।
साहित्यकार प्रदीप सारंग के संचालन में सम्पन्न समारोह में डॉ अम्बरीष अम्बर, सतीश श्याम, डॉ कुमार पुष्पेंद्र, नागेन्द्र प्रताप सिंह, अंकिता शुक्ला, लता श्रीवास्तव, किरण भारद्वाज, शिव कुमार व्यास, विनय शुक्ला, ओपी वर्मा ओम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में संयोजक डॉ राम बहादुर मिश्रा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button