थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद मोबाइल फोन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा।
जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.09.2021 प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के निकट निर्देशन में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शुक्ला थाना पीपरपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजेश कोरी पुत्र बाबूलाल निवासी अमयेमाफी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को हारीपुर भेटुआ मार्ग के पास से समय करीब 08:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । थाना पीपरपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
राजकुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र स्व 0 रामराज सिंह नि 0 अमोमाफी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
बरामदगी:-
01 अदद मोबाइल फोन:-
कार्यवाही :-
मु 0 अ 0 सं 0 160/2021 धारा 380,411 भादवि थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शुक्ला थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
2. कांस्टेबल रमाकांत पटेल थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
3. कांस्टेबल प्रवीण कुमार पीपरपुर जनपद अमेठी।




