आगरा
Trending
पूर्व फौजी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी में जमकर मारपीट, बीच सड़क पर भिड़े दोनों; वीडियो वायरल।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
आगरा। आगरा के एत्मादपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर पूर्व फौजी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों के बीच बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई।
जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व फौजी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




