प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मोके पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

रिपोर्टः पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदुरा, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के मौके पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें निन्दूरा युवा भाजपा टीम के साथ रक्तदान करने पहुंचे मदन सिंह, विशाल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि कई युवाओं ने बाराबंकी जिला अस्पताल मैं पहुंच कर रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 18 सितंबर 42 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा शशांक कुसुमेश,पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक राम नरेश रावत जी,रक्तदान अभियान के जिला संयोजक भाजयुमो जिलामहामंत्री रवि आर वर्मा, मदन सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण,युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी गण ने सहयोग कर रक्तदान अभियान में बढ़ चढ़कर रक्तदान कर अपना अमूल्य योगदान दिया।


