पुलिस ने 07 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त 03 वाहन (स्कॉर्पियो व थार) बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा
बाराबंकी। आज दिनांक 26.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 610/2026 धारा 115(2)/352/351 (3)/117 (2)/329(3)/109(1)/3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1. विनोद यादव पुत्र स्व० राम आधार यादव, 2. अभिषेक यादव पुत्र विनोद यादव, 3. सूरज कुमार यादव पुत्र राम आधार यादव निवासीगण भूहेरा सफेदाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 4. शैलेन्द्र यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी जरूया सफेदाबाद थाना माती जनपद बाराबंकी, 5. विपिन यादव पुत्र रामगुलाम यादव निवासी मुबारकपुर गदिया थाना माती जनपद बाराबंकी, 6. आनंद कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी मुबारकपुर गदिया थाना माती जनपद बाराबंकी, 7. अनूप यादव पुत्र नन्हेलाल निवासी भूहेरा सफेदाबाद थाना माती जनपद बाराबंकी को ओबरी जंगल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 महिंद्रा स्कॉर्पियो UP 32 RX 6359, UP 32 PC 6359 व महिंद्रा थार UP 32 RL 6359 को बरामद किया गया।




