Advertisement
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 55-60 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button