रामनगरी अयोध्या में दीपों की जगमगाहट से नहाए घाट, लाखों दीपों ने रचा भव्य और दिव्य नजारा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के पावन घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाटों पर एक साथ लाखों दीप प्रज्वलित होते ही पूरी अयोध्या दीपों की सुनहरी रोशनी से जगमगा उठी। चारों ओर दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
घाटों पर जलते दीपों का भव्य वॉकथ्रू और मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दीपों की कतारों ने ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया, मानो धरती पर तारों की रोशनी उतर आई हो। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
रामनगरी में हर तरफ जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच दीपों की रोशनी ने आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। अयोध्या के घाटों की यह दिव्य छटा लोगों के मन में लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी।



