340 ग्राम मारफीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । आज दिनांक 09.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. मो 0 अबरार उर्फ लाले पुत्र हाजी मुख्तार 2. मो 0 नियाज उर्फ छोटे पुत्र साबिर निवासीगण टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को वैशपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 340 ग्राम मारफीन बरामद हुई । उक्त सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 164-165 / 2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मो 0 अबरार उर्फ लाले पुत्र हाजी मुख्तार निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. मो 0 नियाज उर्फ छोटे पुत्र साबिर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी 340 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री अशोक सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 राजेन्द्र यादव , हे 0 का 0 सौरभ सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 सत्येन्द्र कुमार , का 0 दिलीप कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।




